बिहार हारने के बाद कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR के खिलाफ दिसंबर में दिल्ली रैली

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने चुनावी धांधली यानी ‘वोट चोरी’ के अपने दावों पर डटी हुई है। उसने वोट चोरी और केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ मुहिम जारी रखने का फैसला किया है। पार्टी ने मंगलवार को भी चुनाव आयोग (EC) के ख़िलाफ़ अपना आक्रामक रुख बरकरार रखा और ज़ोर देकर कहा कि आयोग को तुरंत यह दिखाना चाहिए कि वह भाजपा की ‘छाया’ में काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस ने दिसंबर के पहले हफ्ते में एसआईआर के खिलाफ रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली में मंगलवार को हुई एक समीक्षा बैठक में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ के लिए चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का इस्तेमाल ‘हथियार’ के रूप में करने का आरोप लगाया।

समीक्षा बैठक में राहुल गांधी भी थे

उन्होंने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बातचीत की अध्यक्षता की, जहाँ SIR प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल भी राज्य इकाई के अध्यक्षों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ इस चर्चा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *